शुक्रवार 27 मार्च 2026 - 19:27
ट्रंप अपने भ्रम में ईरान से बातचीत में व्यस्त हैं।हुज्जतुल इस्लाम कबीरी

हौज़ा / रमज़ान जंग; में वैश्विक अहंकार की अपमानजनक हार का उल्लेख करते हुए हुज्जतुल इस्लाम कबीरी ने कहा,आज हम देख रहे हैं कि अहंकारी ताकतों के अड्डे ढेर हो गए हैं, और अमेरिका मैदान में हारने के बाद प्रलाप करने लगा है और अपने भ्रम में ईरान से बातचीत कर रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हुज्जतुल इस्लाम ग़ुलाम रज़ा कबीरी ने आज शहर की जामा मस्जिद में आयोजित शुक्रवार की नमाज़ के खुत्बे में बसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति के नवीनीकरण का उल्लेख करते हुए कहा, नौरोज़ का त्योहार और प्रकृति के जीवित होने का यह समय ईश्वरीय दया के संकेतों में से एक है।

प्रकृति का पुनरुत्थान परलोक के पुनरुत्थान का एक प्रतीक है, इसलिए ये ईश्वरीय संकेत मनुष्य पर प्रभाव डालने चाहिए और उसे हृदय के पुनर्जीवन और ईश्वरीय ज्ञान की ओर ले जाने चाहिए।

उन्होंने नौरोज़ की सुंदर परंपराओं का उल्लेख करते हुए लोगों से इन खूबसूरत रीति-रिवाजों को बनाए रखने का आह्वान किया और कहा: नौरोज़ पर होने वाले आपसी मुलाकातें, रिश्तेदारों से मिलना-जुलना, मृतकों और शहीदों की कब्रों की ज़ियारत, घर की सफाई आदि इस्लाम धर्म में भी जिन पर जोर दिया गया है, बेशक इनमें आडंबर जैसी कुछ बुराइयों से भी बचना चाहिए।

हुज्जतुल-इस्लाम कबीरी ने स्पष्ट किया,अमेरिका मैदान में हारने के बाद प्रलाप करने लगा है और अपने भ्रम में ईरान से बातचीत कर रहा है! आज हम देख रहे हैं कि वैश्विक अहंकार के अड्डे ढेर हो गए हैं और इजरायली अपनी जान बचाने के लिए बंकरों में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

उन्होने ने रमज़ान की जंग में वैश्विक अहंकार के अपमान पर जोर देते हुए कहा: युद्ध के मैदान में पश्चिम के अपमान के संकेतों में से एक ट्रंप द्वारा मीडिया को धमकाना है ताकि वे विश्व स्तर पर उनकी हार के वर्णनकर्ता न बनें। लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया जाना और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में हार, अहंकार की अर्थव्यवस्था का पतन और युद्ध में शामिल होने से यूरोपीय लोगों का डर, ये सब पश्चिमी शक्तियों और अमेरिका के अपमान के सूचक हैं, जिसके कारण अहंकार की फिरौनी मानसिकता विश्व मीडिया को इन मुद्दों पर धमकी दे रही है।

हुज्जतुल-इस्लाम कबीरी ने बातचीत के व्यर्थ होने पर जोर देते हुए कहा,आज हम देख रहे हैं कि जो धन अवरुद्ध था और ईरान उसे बातचीत के माध्यम से मुक्त नहीं करा सकता था, वह ईरानी इस्लाम की शक्ति के साये में मुक्त हो रहा है और दुश्मन मजबूरी में तेल प्रतिबंध हटा रहा है, साथ ही देश की तेल आय में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने अंत में कहा, लोग मैदान में उपस्थित होकर, प्रदर्शनों, नारों, शोक समारोहों और वाहन कारवाहों के माध्यम से दुश्मनों की साजिश को विफल कर रहे हैं और सैन्य बलों में अपने बच्चों का समर्थन कर रहे हैं ताकि दुश्मन को निराश करें। इसलिए मैं बारूक शहर के सभी क्रांतिकारी और वलीयत के पक्षधर लोगों से आह्वान करता हूँ कि वे मैदान में उपस्थित होकर अमेरिका और उसके सहायकों पर करारा घूंसा मारें।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha